News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

औषधि नियंत्रण प्रणाली को बनाया जाएगा सुदृढ़ : राज्य मंत्री पटेल

राज्य मंत्री पटेल गुरुवार को मंत्रालय में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभाग को सुदृढ़ बनाने के लिए दिशा निर्देश दिये। राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को निरन्तर सुदृढ़ किया जा रहा है। सरकार आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। बैठक में नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन दिनेश श्रीवास्तव सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply