विस्थापन और पुनर्निर्माण कार्य समय से पूरा करना प्राथमिकता: गौरव कुमार
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शनिवार को जिलाधिकारी सभागार में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ मास्टर प्लान, जोशीमठ ट्रीटमेंट कार्य, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विस्थापन और पुनर्निर्माण कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर कराने की बात कही। जिससे प्रभावित परिवारों को जल्द राहत मिल सके।
उन्होंने बताया कि आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं और प्रशासन यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रहा है। जनपद के विकास के लिए प्रशासन पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है और इसमें मीडिया की रचनात्मक भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रहेगी।