News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

मंडलाः आयुष विभाग में धूमधाम से मनाई गई धन्वंतरि जयंती, मंत्री संपतिया उइके ने की पूजा-अर्चना

मंत्री संपतिया उइके ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब स्वस्थ रहें, अपने-अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें और हमारा देश-प्रदेश सदैव स्वस्थ एवं समृद्ध रहे। भगवान धन्वंतरि को आयुष का जनक माना जाता है, क्योंकि समुद्र मंथन के समय वे अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे और मानवता को आयुर्वेद का दिव्य ज्ञान प्रदान किया था। तभी से उन्हें आयुर्वेद, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान के देवता के रूप में पूजनीय माना जाता है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, आयुष अधिकारी गायत्री अहाके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। श्रद्धा और उत्साह के माहौल में सभी ने जनकल्याण एवं स्वस्थ समाज की मंगल कामनाओं के साथ भगवान धन्वंतरि की आराधना की।

Leave a Reply