कांग्रेस ने बिजली बिल बढ़ोतरी पर किया प्रर्दशन, बिजली चोर, गद्दी छोड़ के लगाये नारे
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयराज भानु चिब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, अमित पटानिया, विकास उपाध्याय, सावित्री मंडावी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जनता पर बिजली दरों के जरिए अतिरिक्त बोझ डाला है और महंगाई पर जनता की कमाई पर असंतुलित असर पड़ा है।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि “सरकार बनने के बाद दो साल में चार बार बिजली बिल बढ़ाए गए हैं। बिजली बिल-ऑफ योजना समाप्त कर जनता की कमाई को चिन्हित कर लिया गया है। यदि बढ़े हुए बिल वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक बिजली सस्ती नहीं की जाती और जनता को राहत नहीं मिलती, यह विरोध जारी रहेगा और आवश्यकतानुसार और उग्र कार्यक्रम किए जाएंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयराज भानु चिब ने भी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जिस तरह से बिजली लगातार बीजेपी शासन में आगे बढ़ाती जा रही है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो 400 उनिट बिजली आधे दाम पर मिलती थी। बीजेपी सरकार में आते ही सबसे पहले इस चीज को खतम किया और बिजली महंगी कर रही है। इसके खिलाफ हम प्रोटेस्ट कर रहे हैं और हम देख रहे हैं कि लगातार बिजली बढ़ा रहे हैं। कोंग्रेस के समय जो घरों में बिल 150 रुपये- 200 रुपया आता था, आज वो 2,500-3,000 आ रहा है। एक महिला के खाते में 1000 डाल कर दूसरी तरफ उसी महिला के परिवार से 2,500-3,000 बिजली का बिल बढ़ा कर वापिस बीजेपी लेने का काम कर रही है। यह खेल हम उनको खेलने नहीं देंगे, इसी लिए आज हमने प्रर्दशन किया और लगातार चलता रहेगा।