News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

एडीजीपी विशाल बंसल ने संभाला एसओजी का पदभार

इस मौके पर एसओजी के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने उनका स्वागत किया। एडीजीपी बंसल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों की जांच समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए और साइबर अपराध, संगठित अपराध तथा नशे की तस्करी जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि एसओजी की पहचान राज्य में गंभीर अपराधों की प्रभावी जांच और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई के लिए जानी जाती है, और इस परंपरा को आगे और मजबूत किया जाएगा। बंसल ने अधिकारियों से संगठित टीमवर्क और तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर भी जोर दिया, ताकि राज्य में अपराध नियंत्रण और जनता के विश्वास को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply