News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड दस हजार का इनामी गिरफ्तार

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलाड़ा पुलिस ने खुडाला झंवर निवासी बुधाराम पुत्र राणाराम विश्रोई को गिरफ्तार किया। वह चार साल से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ बिलाड़ा में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण था। एएसपी भोपाल सिंह के सुपरविजन में जिला विषेष टीम के प्रभारी श्रवणकुमार भवंरिया मय टीम द्वारा कांस्टेबल देवीलाल की सूचना पर पुलिस टीम वांछित अपराधी की दस्तयाबी के लिए दबिश दी गई। वह पुलिस को देखकर खेतों में भाग गया, तब दो किलोमीटर तक पीछा कर आखिरकार पकड़ा गया।

Leave a Reply