भरतपुर में धर्मांतरण के आरोप पर प्रार्थना सभा में हंगामा, पुलिस ने युवक व महिला को लिया हिरासत में
सूचना पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बुलाया। इस दौरान सभा संचालक मौके से पीछे के दरवाजे से फरार हो गए।
सभा में मौजूद महिलाओं ने कहा कि यहां केवल प्रार्थना होती है, बुरी आत्माएं निकाली जाती हैं और बीमारियां ठीक की जाती हैं। भीड़ के बीच एक बुजुर्ग घबरा गए और रो पड़े, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने संभाला। सेवर थाना अधिकारी सतीश चंद शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। एक युवक नितिन और एक महिला को हिरासत में लिया गया है। नितिन ने बयान दिया कि सभी लोग अपनी इच्छा से यहां आते हैं और मिलकर प्रार्थना करते हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ता शुभम सेंतरा ने आरोप लगाया कि मकान वीरेंद्र नामक व्यक्ति का है, जिसका बेटा डेविड यहां धर्मांतरण केंद्र चला रहा था। आज सभा में 70-80 महिलाएं और कई बच्चे मौजूद थे। घर से धार्मिक पुस्तकें, माइक और अन्य सामग्री मिली है। शुभम ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मौके से लोगों को जाने दिया, जबकि मुख्य संचालक पीछे से भाग निकले।