News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

शिक्षक दिवस के अवसर पर झज्जर के कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

प्राचार्य डॉ. आशा ने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे निर्माता होते हैं। वे न केवल ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। माता-पिता हमें जन्म देते हैं, लेकिन शिक्षक सही ज्ञान और दिशा देकर जीवन को सार्थक बनाते हैं। वे केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं कराते, बल्कि नैतिक मूल्यों और अनुशासन का भी पाठ पढ़ाते हैं।

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राजदीप कुलश्रेष्ठ ने मुख्य अतिथि आरके सेठी के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन शालू शर्मा, धारणा, प्रेम, और विजय शैलानी ने किया। प्राचार्य ने शिक्षकों दीपशिखा, दीपू, अंजू बाला और मीनू शर्मा को उत्कृष्ट अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया।

राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज झज्जर, चौधरी धीरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय बादली, राजकीय महाविद्यालय दूबलधन, राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़, राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़, चौधरी हरिद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय छारा, राजकीय महाविद्यालय बेरी और राजकीय महिला महाविद्यालय जसौर खेड़ी में भी शिक्षक दिवस मनाया गया।

Leave a Reply