उभयलिंगी समुदाय के अधिकारों की रक्षा और सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : राजवाड़े
राजवाड़े ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उभयलिंगी समुदाय के लिए संचालित सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए और उनकी सतत समीक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार इस वर्ग के जीवन, आजीविका और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर गंभीरता से काम कर रही है।उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और “विकसित भारत 2047” के विज़न को साकार करने में भी मील का पत्थर साबित होगी।
बैठक में समाज कल्याण विभाग के सचिव भुवनेश यादव और संचालक रोक्तिमा यादव वरिष्ठ अधिकारी, संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि और उभयलिंगी समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।