News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

मप्रः राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस एवं एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम पर हुई राज्य स्तरीय एडवाइजरी बैठक

बैठक में एल्बेन्डाजोल वितरण से बच्चों और महिलाओं में कृमिनाशन व एनीमिया नियंत्रण की जानकारी साझा की गई। बैठक में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस एवं एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के लिये तैयार पोस्टर एवं आई.ई.सी. सामग्री का विमोचन भी किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि छूटे हुए बच्चों को 26 सितम्बर को मॉप-अप डे पर कृमिनाशक दवा उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में महिला एवं बाल विकास, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, सी.बी.एस.ई. स्कूल, मदरसा शिक्षा, पंचायती राज, एन.एस.एस., नेहरू युवा केन्द्र के साथ यूनिसेफ, एविडेन्स एक्शन और न्यूट्रिशन इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Leave a Reply