News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

गणेशोत्सव में साकार हो रही मराठी संस्कृति

बढ़ रहा है मेल मिलाप:

राजधानी में अनेक स्थानों पर गणेश उत्सव का आयोजन हो रहा है। समितियों की ओर से सुबह और शाम नियमित रूप से सामूहिक आरती की जाती है। आरती के दौरान भक्त गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हैं। आयोजन से आपसी मेल-जोल और प्रेम की भावना मजबूत हो रही है। कुछ सोसायटियों में भजन-संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं।

महिला मंडलों की ओर से गणेश प्रतिमा को पंच खाद्य और पारंपरिक प्रसाद का भोग अर्पित किया। वहीं बच्चों ने भक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत करके वातावरण को आनंदमय बना दिया। कई गणमान्य और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी आयोजनों में शिरकत कर श्रद्धालुओं के साथ आरती की और प्रसाद वितरण में भाग लिया। गणेश उत्सव समितियों का कहना है कि इस आयोजन से जहां धार्मिक आस्था प्रकट हो रही है, वहीं आपसी एकता और सामाजिक सद्भाव भी और गहरा हो रहा है।

Leave a Reply