News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

हत्या मामले में पांच नामजद सहित 40 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

फोरेंसिक टीम ने मृतक के घर पहुंच कर हत्या से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जांच किया। पुलिस की टीम ने मौके से हत्याकांड से जुड़े कई सबूत और दस्तावेज भी एकत्र किये। जिस जगह धर्मदेव उरांव का शव जलाया गया स्थल पहुंचकर ने जले राख और जले हड्डी को अपने साथ जांच के लिए ले गई। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणो से भी पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

इधर मृतक की पत्नी बैरियो देवी के बयान पर कांड संख्या (196/25) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसमें पांच नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले के अनुसार पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि मामले का उद्भेदन जल्द ही कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि धर्मदेव उरांव की हत्या ओझा-गुणी के आरोप में कर दी गई थी। वहीं साक्ष्य छुपाने की नीयत से आरोपितों ने आधी रात को ही उसके शव को जला दिया था।

जीभ काटी फिर लाठी से पीटकर हत्या की

धर्मदेव की हत्या में शामिल हत्यारों ने हत्या से पूर्व मंगलवार को दोपहर दो बजे उसकी जीभ काट डाली थी। जीभ काटने की यह घटना उसके परिजनों के सामने घटित हुई। इसके बाद हत्यारे वापस घर चले गये। जहां के पुनः दो घंटे बाद चालीस पचास की संख्या में लोग ने घायल अवस्था में पड़े धर्मदेव को उसके घर से उठाकर गांव के बीचोंबीच स्थित आखरा में ले गये। जहां ग्रामीणों के बीच ही हत्यारों ने लाठी-डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी।

इस घटना से मृतक धर्मदेव के परिजन इतने भयभीत हो गये कि घर छोड़कर चले गये और पुलिस तक को इसकी सूचना नहीं दिए। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस देर रात वहां पहुंची पर हत्यारों ने उसके शव को जला दिया था।

Leave a Reply