News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय ने करूर (तमिलनाडु) में हुई दुखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दे। मुख्यमंत्री साय ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरे देश की संवेदनाएँ प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडू के करूर में शनिवार शाम अभिनेता विजय के राजनीतिक रैली में भगदड़ से अब तक लगभग 40 की माैत हाे गई है व कई गंभीर रूप से घायल हैं।

Leave a Reply