उज्जैनः स्कूटी खड़ी कर क्षिप्रा नदी में युवक ने लगाई छलांग
गौरतलब है कि कुछ जिन पहले जिस बडे पुल से पुलिस अधिकारियों की कार नदी में गिरी थी, उसी पुल पर शुक्रवार दोपहर में एक युवक स्कूटी लेकर पहुंचा। उसने पुल पर ही स्कूटी खड़ी की ओर नदी में छलांग लगा दी। जिसे देखकर लोगों ने शोर मचाया और उसके बचाने का प्रयास किया। लेकिन नदी में बहाव अधिक होने के कारण युवक चक्रतीर्थ घाट तक पहुंच गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर बाहर निकाल लिया। जिसके बाद युवक को उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। पुलिस ने बताया कि युवक का नाम अजय है। वह अपने बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहा हैं।