मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या
थाना प्रभारी अनुज कुमार सैनी ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले शिवा सिंह (27) बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था। परिजनों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।———–