News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

शिवपुरीः भीषण सड़क हादसे में चार व्यक्तियों की मृत्यु, घायलों का उपचार कराने के बाद सुरक्षित रवाना किया

मृतकों में राजेंद्र सिंह सोलंकी (47 वर्ष, अहमदाबाद), हार्दिक दवे (37 वर्ष, मोरबी), उमंग ठाकुर (38 वर्ष, कलोल, गांधीनगर) तथा अंकित ठाकुर (17 वर्ष, सूरज कड़ी, मेहसाना) शामिल हैं। मृतकों का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में कराकर जिला प्रशासन द्वारा उनके पार्थिव शरीरों को सम्मानपूर्वक उनके गंतव्य स्थल अहमदाबाद/गांधीनगर भेजने की व्यवस्था की गई। इसके लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी से दो एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गईं।

घायलों में नायक अर्जुन भाई अमृतलाल (66 वर्ष, मेहसाना), नादरिया अरविंद कुमार (59 वर्ष, सावरकांठा), विपुल कुमार रामी (44 वर्ष, मेहसाना), गरासिया धर्म सिंह (31 वर्ष, मेहसाना), नरेंद्र कुमार नायक (38 वर्ष, मेहसाना), रावल चेतन कुमार (निवासी मल्हारपुरा, मेहसाना), आशीष कुमार व्यास (47 वर्ष, मेहसाना), धनाराम (36 वर्ष, पाली, राजस्थान), राम जिगर (21 वर्ष, जूनागढ़), ऋषिकेश रावल (निवासी कड़ी, मेहसाना), मौलिक कुमार दवे (37 वर्ष, अहमदाबाद), मिहित कुमार रावल (24 वर्ष, मेहसाना), हार्दिक गोस्वामी (37 वर्ष, गांधीनगर) शामिल है। सभी घायलों का जिला अस्पताल शिवपुरी एवं मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में तत्काल उपचार कराया गया। चिकित्सकों की देखरेख में आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई तथा स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर जिला प्रशासन की व्यवस्था अनुसार उनके गृहस्थलों को सम्मानपूर्वक रवाना किया गया।

कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में राहत एवं सहायता कार्य त्वरित गति से सम्पन्न हुए। घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक की संपूर्ण व्यवस्था में एसडीएम शिवपुरी आनंद राजावत, सीएसपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी, थाना प्रभारी सुरवाया अरविंद छारी एवं थाना प्रभारी कोतवाली कृपाल सिंह राठौड़ की मुख्य भूमिका रही। घायलों को रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जिला प्रशासन शिवपुरी द्वारा ₹5000 प्रति व्यक्ति की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मृतकों एवं घायलों के परिजनों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता हेतु आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply