News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

नगर निगम मंडी और आईटीआई मंडी के बीच ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर

आईटीआई के विद्यार्थी नगर निगम के सहयोग से यह कार्य करेंगे, जिससे कचरा फैलाव पर अंकुश लगेगा, सुरक्षा बढ़ेगी और शहर की सुंदरता में सुधार होगा। दूसरा कार्य नगर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से संबंधित है। नगर निगम इंजीनियरों के मार्गदर्शन में आईटीआई के प्रशिक्षु खराब स्ट्रीट लाइट्स की मरम्मत व पुनर्स्थापना करेंगे, जिससे प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होगी और नागरिकों की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित होगी।

नगर निगम अधिकारियों ने इसे विन–विन साझेदारी बताते हुए कहा कि इस कदम से लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान होगा और शहरवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।

वहीं आईटीआई मंडी के प्राचार्य ने कहा कि यह एमओयू विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर सीखने और वास्तविक अनुभव प्राप्त करने का अवसर देगा, जिससे उनका आत्मविश्वास और रोजगार क्षमता और भी मजबूत होगी। यह समझौता न केवल मंडी नगर को सुविधाओं की दृष्टि से लाभान्वित करेगा बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल बनेगा कि कैसे शिक्षा संस्थान और शहरी निकाय मिलकर युवाशक्ति को नगर विकास में जोड़ सकते हैं।

Leave a Reply