News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

उपमुख्य सचेतक ने शाहपुर के केटलू और खरीडी में हालात का लिया जायजा

केटलू में भारी वर्षा से गज खड्ड का पानी सड़क पर आने से ग्रामीणों में भय का माहौल है जिसके लिए लोगों ने अवैध खनन को जिम्मेदार ठहराया। इस पर विधायक ने लोक निर्माण विभाग को एक माह के भीतर डंगा निर्माण का प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों से अवैध खनन पर नजर रखने और सूचना देने का आह्वान किया।

धारकण्डी के खरीडी में उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए। यहां सड़क धंसने से जीवन कुमार के घर, दुकान और गौशाला को नुकसान हुआ है। विधायक ने खरीडी-छतरेल सड़क की मरम्मत हेतु निरीक्षण और आवश्यक कदम उठाने के आदेश भी दिए।

पूर्व सैनिक लीग ने आपदा राहत कोष में दिया 1.51 लाख का योगदान

इससे पूर्व रैत कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सैनिक लीग शाहपुर ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए 1,51,000 रुपए का चेक विधायक को भेंट किया। केवल पठानिया ने पूर्व सैनिक लीग को कंप्यूटर खरीदने हेतु 51 हजार का चेक प्रदान किया।

Leave a Reply