News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

पुलिस ड्यूटी मीट शुरू, छह विषयों में पुलिस अधिकारी करेंगे कौशल का प्रदर्शन

कार्यक्रम में दस स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं, जिनमें छह विषयों पर पुलिस पदाधिकारी अपनी क्षमता और अनुसंधान संबंधी कौशल का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन अवसर पर डीआईजी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पुलिस पदाधिकारियों के ज्ञानवर्धन में सहायक होती हैं और कांडों की जांच में तकनीकी दृष्टिकोण को मजबूत करती हैं।

जमशेदपुर के एसएसपी पियूष पांडे ने भी इस अवसर पर कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान को आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजनों की बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष फरवरी में झारखंड ने 68वां पुलिस ड्यूटी मीट की मेजबानी की थी। साथ ही स्वीकार किया कि अभी झारखंड पुलिस के अधिकारी अनुसंधान के मामले में अन्य राज्यों से पीछे हैं, लेकिन इस प्रकार के कार्यक्रम उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा देंगे।

एसएसपी ने कहा कि झारखंड पुलिस में असीम संभावनाएं हैं और आवश्यकता है कि उन्हें सही दिशा और अवसर मिले ताकि अनुसंधान और अपराध नियंत्रण की दिशा में बेहतर परिणाम हासिल किया जा सके।

Leave a Reply