News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

ऑपरेशन मुस्कान के तहत बस्तर जिले के गुमशुदा नौ बच्चों की वापसी से घरों में लौटी खुशियां

एएसपी महेश्वर नाग ने बुधवार को बताया कि पिछले एक महीने में बस्तर जिले से कुल दो बालक और नौ बालिकाएं गुमशुदा हुई थीं। ऑपरेशन मुस्कान की सक्रियता के चलते, इनमें से दो बालक और सात बालिकाएं सुरक्षित बरामद कर ली गई हैं। इसके अतिरिक्त यह भी बताया गया है कि पांच अन्य बालिकाएं जो पहले से ही लापता थीं, उन्हें भी इस अभियान के दौरान सफलतापूर्वक खोज निकाला गया है।

तेलंगाना के हैदराबाद, आंध्र प्रदेश के कुडूर, ओडिशा के जैपुर, तमिलनाडु के त्रिपुर और छत्तीसगढ़ के कोरबा से इन बच्चों को बरामद किया गया है, जो यह दर्शाता है कि लापता बच्चों को तलाश करने में बहुत अधिक गंभीरता दिखाई गई है। यह सफलता पुलिस के अंतर-राज्यीय समन्वय और अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्हाेने कहा कि राखी त्यौहार से ठीक पहले इन बच्चों की घर वापसी ने परिवारों की खुशियों को दोगुना कर दिया है, जिससे इस बार का पर्व और भी यादगार बन गया है। ऑपरेशन मुस्कान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एक महत्वपूर्ण अभियान है जिसका उद्देश्य गुमशुदा बच्चों को ढूंढना और उन्हें उनके परिवारों से मिलाना है।

Leave a Reply