News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

राज्यपाल ने ऐतिहासिक मार्कंडेय मंदिर में पूजा-अर्चना की

मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान राज्यपाल ने मंडी जिला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के अपने दौरे की जानकारी दी। आपदा के कारण हुए जान-माल के नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा की इस घड़ी में क्षेत्र के लोगों ने साहन और दृढ़ता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, लोगों का मनोबल मजबूत बना हुआ है। उन्होंने प्रार्थना की है कि ऋषि मार्कंडेय प्रदेश के लोगों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और उनकी रक्षा करें।

Leave a Reply