राजगढ़ः कलेक्टर ने हिंसा से पीड़ित महिलाओं से बंधवाई राखी, स्नेह का दिया संदेश
इस मौके पर कलेक्टर डाॅ.मिश्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल पारंपरिक उत्सव का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और आपसी स्नेह के महत्व को भी रेखांकित करता है। वहीं रक्षाबंधन महापर्व पर प्रखंड ब्यावरा में मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों ने शहर ब्यावरा थाना पहुंचकर एसडीओपी प्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह धाकड़ सहित पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। इस मौके पर विहिप प्रांताधिकारी रिंकू सुनेरी सहित अन्य मातृशक्ति मौजूद रही।