पुरानी रंजिश में चली गोलियां, वृद्ध घायल व गाड़ी में तोड़फोड़
इस गोलीबारी में विजय प्रकाश मिश्रा के कंधे में गोली लग गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
हमलावरों ने गोलीबारी के बाद वाहन में भी तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना पर बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।इस मामले में जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है तहरीर मिलते ही उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।