News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

पांच-पांच हजार के इनामी नशा तस्कर खुर्शीद व नूरआलम गिरफ्तार

रुड़की कोतवाली प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि कोतवाली रुडकी मैं नारकोटिक्स अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे ईनामी आरोपितों खुर्शीद पुत्र दिलशाद व नूर आलम पुत्र दिलशाद को दबोचने में सफलता हासिल की है।

दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे।जिनके ऊपर एसएसपी हरिद्वार द्वारा पांच-पांच का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार नशा तस्कर नूर आलम पुत्र दिलशाद ग्राम बुढ्ढाहेडी थाना पथरी जनपद हरिद्वार तथा खुर्शीद पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम बुढाहेडी थाना पथरी जनपद हरिद्वार को विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply