News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

भारी बारिश से फसलें बर्बाद, रौद्र रूप में हैं नदियां और जल प्रपात

भारी बारिश से बह गये खेतों के बिचड़े

भारी बारिश ने खरीफ फसल को लगभग बर्बाद कर दिया है। खेतों पर लगाये गये धान के बिचड़े पानी में बह गये। इसके कारण किसानों पर भारी आफत आ गई है। तोरपा के किसान शिव शंकर साहू बताते हैैं कि शुक्रवार की रात हुई भारी बारिश में उनके खेत में लगाये गये बिचड़े पानी में बह गये। जिन खेतों में रोपनी हो चुकी है, वहां भी पानी सब कुछ बहाकर ले गया। बारिश ने सब्जी की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। लगातार बारीश के कारण किसान टांड की खेती भी नहीं कर पा रहे हैं। आधा सावन बीत जाने के बाद भी किसान टांड़ में न गोड़ा धान लगा पा रहे हैं और न ही मड़ुवा या मकई की खेती कर पा रहे हैं। सेेेवानिवृत शिक्षक और पंचम साहू कहते हैं कि हम लोगों ने बचपन में पढ़ा था कि भारत का किसान मॉनसून के साथ जुआ खेलता है, यह मौजूदा स्थिति में अक्षरशः लागू हो रहा है।

Leave a Reply