News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

दिव्यांग बबीता को मिली नई मोटराइज्ड ट्रायसायकल

दिव्यांग बबीता को मिली नई मोटराइज्ड ट्रायसायकल

रायगढ़, 21 मई (हि.स.)। परसदा की रहने वाली द‍िव्‍यांग बबीता यादव ने कलेक्टर जनदर्शन रायगढ़ में एक मोटराइज्ड ट्रायसायकल की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। जिला प्रशासन ने जब कु.बबीता की पीड़ा, संघर्ष और आर्थिक हालात को देखा, तो संवेदनशीलता के साथ तत्काल एक मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। यह ट्रायसायकल न सिर्फ उनके लिए एक साधन बना, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की दिशा में पहला कदम भी सिद्ध हुआ।

उल्लेखनीय है कि, जनपद पंचायत रायगढ़ के अंतर्गत ग्राम मुरालीपाली, ग्राम पंचायत परसदा की रहने वाली कु बबीता यादव,

मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्राप्त होते ही अत्यंत प्रसन्न हुए। बबीता ने इसे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत बताया, जिससे अब वे घर से बाहर निकलकर अपने छोटे-मोटे कार्य स्वयं कर सकेंगी और सामाजिक जीवन में फिर से जुड़ सकेंगी। कु.बबीता ने बताया कि वह सिलाई-कढ़ाई के साथ कम्प्यूटर सीखने की इच्छा है। उन्होंने बताया कि, कम्प्यूटर सीखकर कुछ नया करने एवं जीवन में आगे बढऩे की चाह रखती है।

—————

Leave a Reply