News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

सेना के शौर्य, पराक्रम और वीरता के सम्मान में टोहाना में निकाली गई तिरंगा यात्रा

सेना के शौर्य, पराक्रम और वीरता के सम्मान में टोहाना में निकाली गई तिरंगा यात्रा

फतेहाबाद, 21 मई (हि.स.)। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने आतंकवादियों को करारा जवाब दिया। इस अभियान में हमारे जांबाज सैनिकों ने अद्वितीय साहस और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को कुछ ही घंटों में नेस्तनाबूद कर दिया। बुधवार को तीनों सेनाओं के सम्मान व ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में टोहाना में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा अंबेडकर चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजार से होते हुए शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर शहीद चौक पर समापन हुआ। युवाओं, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों व सभी वर्गों ने जोश के साथ सैकड़ों नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्र ध्वज लहराया। सांसद सुभाष बराला ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकियों को कड़ा जवाब दिया गया। पाकिस्तान में हमारे जांबाज सैनिकों ने जिस तरह जवाबी कारवाई की पूरे देश में सहस्त्र बलों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा पाकिस्तान या पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद ने जब भी देश को नुकसान पहुंचाने का काम किया है तो समय समय पर भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों के नौ ठिकानों व सैकड़ों आतंकवादियों को नष्ट करने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व गृहमंत्री अमित शाह ने यह साफ संदेश दिया कि एक भी आतंकवादी घटना भारत में होगी तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। भारत सरकार के द्वारा सिंधु जल समझौते को निरस्त कर पानी रोकने का काम किया गया है। हमारे देश के व्यापारी संगठनों व ट्रैवल एजेंसी ने एलान किया है कि पाकिस्तान का साथ देने वाले देश तुर्की व अजरबैजान के साथ व्यापार बंद किया जाए। आज देश का प्रत्येक नागरिक व प्रत्येक वर्ग एकता के संदेश के साथ सेना और सरकार के साथ खड़ा है।सेना ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया : बबलीपूर्व कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पहलगांव में जो निर्दोष लोगों की जान ली गई उसका ईंट का जवाब पत्थर से देने का काम किया। आतंकवादीयों के ठिकानों को ध्वस्त कर सेना ने मुह तोड़ जवाब देना का काम किया। मजबूत नेतृत्व ओर सेना के प्रमुखों ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति बनाई जिसमें पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को घुटनों पर लाने के लिए मजबूर किय। भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने अदम्य साहस व वीरता का प्रदर्शन करते हुए दुश्मन को ऐसा मुंह तोड़ जवाब दिया है कि वे कभी भी भारत की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं करेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा, चेयरमैन भारत भूषण मिड्डा, रमन मडिय़ा, रविंद्र मेहता, विनोद खिचड़, किरण शर्मा, कृष्ण नैन, डॉ शिव सचदेवा, जगदीश शर्मा, विभिन्न समाजिक व धार्मिक संगठन सहित बड़ी संख्या नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

Leave a Reply