News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

बलरामपुर : जनदर्शन में कलेक्टर ने ग्रामीण एवं आम नागरिकों की सुनी समस्या

बलरामपुर : जनदर्शन में कलेक्टर ने ग्रामीण एवं आम नागरिकों की सुनी समस्या

बलरामपुर, 13 मई (हि.स.)। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों एवं आमनागरिकों से प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना।

जिले के ग्रामीण और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर कटारा ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply