News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

सिरसा: रिटायर्ड कर्मचारी संगठन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

सिरसा: रिटायर्ड कर्मचारी संगठन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

सिरसा, 7 मई (हि.स.)। रिटायर्ड कर्मचारी संगठन ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार काे धरना-प्रदर्शन किया और बाद में उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा।

रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के जिला प्रधान होशियार सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा फाइनेंस बिल पास किए जाने और उसमें आठवें वेतन आयोग का लाभ रिटायर कर्मचारियों को नहीं दिए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया है।

उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को आठवें वेतन आयोग का लाभ पूर्व कर्मचारियों को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रिटायर कर्मचारियों को मैडिकल भत्ते के रूप में 1000 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं, महंगाई को देखते हुए मैडिकल भत्ता प्रति माह 3000 रुपये किया जाए। हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को कैशलेस मैडिकल सुविधा देने की घोषणा की गई है, परन्तु अभी तक यह पूर्ण रूप से लागू नहीं की गई है।

हरियाणा सरकार द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों को 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 20 प्रतिशत बढ़ौतरी प्रदान करती है, जबकि पड़ौसी राज्य पंजाब में पैंशनरज को 65 वर्ष, 70 वर्ष, 75 वर्ष व 80 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर हर बार मूल पैंशन में 5 प्रतिशत बढ़ौतरी प्रदान करता है। हरियाणा सरकार भी पंजाब सरकार के अनुरूप यह लाभ प्रदान करें। कम्यूटीड पैंशन की कटौती 15 वर्ष तक की ही जा रही है, यह गणना जब ब्याजदर अत्यधिक थी, तब लागू की गई थी। कम्यूटीड पैंशन की कटौती 10 वर्ष 8 महीने तक ही की जाए। उन्होंने बताया कि धरना-प्रदर्शन से पहले पहलगाम में आंतकी हमले में मारे गए सैलानियों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव पारित कर आतंकियों व आतंकियों को प्रोत्साहित करने वालों के विरोध में भारत सरकार कोई भी निर्णय लेती है तो संगठन उसका सहयोग व समर्थन करेगा।

—————

Leave a Reply