News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

मजदूर दिवस पर निकला जुलूस और गोष्ठी का आयोजन

मजदूर दिवस पर निकला जुलूस और गोष्ठी का आयोजन

खूंटी, 1 मई (हि.स.)। मूलवासी मजदूर संघ की ओर से गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम मे विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया और खूंटी नगर मे जुलूस निकाला गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सयूम अंसारी ने की। जुलूस डाक बंगला रोड से होते हुए भगत सिंह चौक, मेन रोड, नेताजी चौक से वापस डाकबंगला पहुंचा। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में डालसा की सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर उपस्थित हुई, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सुशील संगा, पीएलवबी मदन गौंझू एलएडीसी चीफ राजीव कमल, किसान मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र मांझी, मंसूर आलम आदि उपस्थित थे। डालसा सचिव ने कहा विश्व में एक मई को अंतरराष्ट्रीय

मजदूर दिवस मनाया जाता है।

जिला अध्यक्ष सयूम अंसारी ने कहा कि मजदूर दिवस एक मई 1886 को अमेरिका में एक आंदोलन से शुरू हुआ था। इस आंदोलन के दौरान अमेरिका में मजदूर काम करने के लिए आठ घंटे का समय निर्धारित किए जाने को लेकर आंदोलन पर चले गए थे। मजदूरों से रोजाना 15 -15 घंटे काम कराने और शोषण के खिलाफ पूरे अमेरिका में सड़कों पर उतर आए थे।

मौके पर युवा अध्यक्ष विक्रम महतो आलोक रितेश डुंगडुंग, जीतवाहन महतो, अरविंद महतो, गोपाल महतो, सिकंदर नायक महेश नायक आदि उपस्थित थे।

—————

Leave a Reply