गांवों के विकास के लिए ग्रामसभा को मजबूत करना जरूरी: विधायक
गांवों के विकास के लिए ग्रामसभा को मजबूत करना जरूरी: विधायक
खूंटी, 01 मई (हि.स.)। तोरपा कें झामुमो विधायक सुदीप गुड़िया ने गुरुवार को तपकरा के करंज टोली गांव का दौरा किया।
मौके पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से विधायक का स्वागत किया। मौके पर विधायक ने कहा कि गांवों के विकास के लिए वे हमेशा ग्रामीणों के साथ खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि गांवों कें विकास के लिए ग्राम सभाओं को और मजबूत बनाने की जरूरत है।
विधायक ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन के क्षेत्र मे विकास के हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। मौके पर सुदीप गुड़िया ने आंगनबाड़ी केंद्र मे बिजली, पानी की समस्या को सम्बंधित अधिकारी से बात कर समाधान करने का निर्देश दिया। मौके पर सोमा गुड़िया ग्राम सभा अध्यक्ष मंगल गुड़िया, उपाध्यक्ष कल्याण गुड़िया, वार्ड सदस्य बिलकन गुड़िया, पूर्व वार्ड सदस्य उर्मिला गुड़िया, पाहन, सावना गुड़िया, मार्शल डहगा, अरमान तोपनो, चेदन, अजित, किरण तोपनो आदि उपस्थित थे।
—————