News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

चिरगांव में शातिर बदमाशों संग हुई पुलिस मुठभेड़, घायल सरगना सहित सात गिरफ्तार

चिरगांव में शातिर बदमाशों संग हुई पुलिस मुठभेड़, घायल सरगना सहित सात गिरफ्तार

मार्च माह में कस्बे के दो घरों को बनाया था निशाना,चोरी का माल,तमंचा-कारतूस बरामद

झांसी, 24 मई (हि.स.)। स्वाट और चिरगांव थाना पुलिस की सयुंक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान सात शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में अपराधियों का मास्टर माइंड पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान घायल हो गया। सातों के कब्जे से पुलिस ने सोने चांदी के जेवरात, तमंचा-कारतूस सहित तीन बाइक बरामद की है।

एसपी ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार ने बताया कि 28 मार्च को कस्बा व थाना चिरगांव में बदमाशों ने उत्तम सिंह ओर अनन्त सिंह के घर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए सोने चांदी के जेवरात और नकदी चोरी की थी। एसएसपी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वाट,और चिरगांव थाना पुलिस को खुलासा करने के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देशन में चोरीकांड की घटनाओं का खुलासा करने में लगी उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह तक्खर के नेतृत्व में स्वाट टीम और निरीक्षक तुलसीराम पांडे के नेतृत्व में चिरगांव थाना पुलिस अपराधियों की धर पकड़ में लगी थी। तभी शनिवार को तड़के करीब 3-4 बजे दोनों टीमों का छीनौटा ओर सिमथरी के जंगलों में संदिग्ध बाइक सवार बदमाशों से आमना सामना हो गया। पुलिस टीमों ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो उनमें से एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश अतुल यादव निवासी मध्यप्रदेश जिला दतिया भांडेर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं उसके साथी गुलशन यादव, राज यादव, अभिषेक, अरमान, रवि यादव व चिरगांव निवासी इरशाद ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया।

पूछताछ में सभी ने लूट व चोरी करने की घटनाओं का जुर्म स्वीकार किया। वहीं उन्होंने चिरगांव में हुई उत्तम सिंह और अनन्त सिंह के घर चोरी करने का जुर्म भी स्वीकार किया। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस सहित तीन बाइक और लाखों की कीमत के सोने चांदी के जेवरात और नकदी बरामद किये है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों का लंबा अपराधिक इतिहास है। सरगना अतुल मोंठ थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना में सम्मिलित रहा था। यही नहीं मप्र सीमा का भी वह बेहतर लाभ उठाता था।

—————

Leave a Reply