News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

हनुमानगढ़ में तेज आंधी के बाद तेज बारिश से लोगों को मिली चिलचिलाती गर्मी से राहत

हनुमानगढ़ में तेज आंधी के बाद तेज बारिश से लोगों को मिली चिलचिलाती गर्मी से राहत

हनुमानगढ़, 11 मई (हि.स.)। हनुमानगढ़ में रविवार को दोपहर करीब 3 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इलाके में तेज आंधी चली। उसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम में इस बदलाव ने जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी, वहीं कई जगहों पर चने के आकार के ओले भी गिरे।

तेज आंधी ने पहले तो धूल के गुबार से आसमान ढक दिया और इसके कुछ ही देर बाद तेज बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। जिले के कई गांवों और कस्बों में हल्की ओलावृष्टि देखने को मिली। बरसात से किसानों को फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। किसानों के अभी चावल सहित अन्य फसल बोने का समय है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा था, लेकिन आज की बारिश और ओलों ने मौसम को सुहावना बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी हल्की बारिश और हवाओं का दौर जारी रह सकता है। गर्मी से जूझ रहे आमजन के लिए यह बदलाव किसी राहत से कम नहीं है।

—————

Leave a Reply