News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

सोनीपत: खिज्र मकबरे में होगा जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

सोनीपत: खिज्र मकबरे में होगा जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

सोनीपत, 20 मई (हि.स.)। योग न केवल हमारी प्राचीन परंपरा का हिस्सा है, बल्कि आज के

जीवन में तनावमुक्ति और स्वास्थ्य के लिए एक प्रभावी साधन भी बन गया है। इसी उद्देश्य

से हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इसका आयोजन विशेष

रूप से ऐतिहासिक स्थलों पर किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन

ने इसे भव्य रूप देने की तैयारी आरंभ कर दी है। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार के दिशा-निर्देशन

में इस बार जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम खिज्र मकबरा प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में मंगलवार को नगराधीश डॉ. अनमोल और नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश

कुमार ने खिज्र मकबरे का निरीक्षण किया।

नगराधीश डॉ. अनमोल ने जानकारी दी कि इस वर्ष योग दिवस के कार्यक्रम

जिले के ऐतिहासिक स्थलों पर आयोजित होंगे, जिनमें खिज्र मकबरा प्रमुख केंद्र रहेगा।

उन्होंने आयुष विभाग को निर्देश दिए कि वे कार्यक्रम स्थल की रूपरेखा जल्द तैयार करें

और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, जैसे कि बैठने की व्यवस्था, सफाई, एवं अन्य

सुविधाएं।

उन्होंने कहा कि स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में भी विशेष योग

कार्यक्रम होगा। नगराधीश ने शहरवासियों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या में

शामिल करें और 21 जून को आयोजित कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस मौके पर जिला

आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रामावतार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। योग से जीवन में स्वास्थ्य,

संतुलन और सकारात्मकता आती है इसी भावना से यह आयोजन जनसामान्य को प्रेरित करेगा।

Leave a Reply