News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

हाइटेंशन तार में सटकर पांच भैसों की मौत

हाइटेंशन तार में सटकर पांच भैसों की मौत

पलामू, 20 मई (हि.स.)। पलामू जिले के तरहसी प्रखंड क्षेत्र के उदयपुरा टू पंचायत के उदयपुरा गांव में मंगलवार को 11 हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार में सटकर पांच भैसों की मौत हो गयी।

इस घटना से प्रभावित परिवार की कमर टूट गयी है। दो लाख की क्षति हो जानकारी दी गयी है। दो भैंस दूधारू थी। प्रभावित परिवार ने प्रशासन एवं बिजली विभाग से उचित मुआवजा की मांग की है।

जानकारी के अनुसार घटना शाम 5.30 बजे हुई। सारी भैसें उदयपुरा गांव के दोहर में चर रही थी। पास से गुजरे 11 हजार वोल्ट का हाइटेंशन तार टूटकर गिरा हुआ था। उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। चरते चरते भैंस एक-एक करके हाइटेंशन तार में सटते चले गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

पांच में से तीन भैंस राधा यादव की थी। दो दूधारू थी। दो भैंस महरंग यादव की थी। राधा यादव ने बताया कि दूधारू भैंस उनके जीविकोपार्जण का मुख्य स्त्रोत्र था। भैंसों की मौत से उसकी कमर टूट गयी है। महरंग ने बताया कि भैसों को दोहर में चरने के लिए छोड़ा गया था। उन्हें थोड़ा भी अंदाजा नहीं था कि 11 हजार वोल्ट का हाइटेंशन तार टूटकर गिरा हुआ है।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग की ओर से हाइटेंशन तार से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है।

—————

Leave a Reply