News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

जलकुंभी से पट गया नाला, सफाई व्यवस्था प्रभावित

जलकुंभी से पट गया नाला, सफाई व्यवस्था प्रभावित

धमतरी, 1 मई (हि.स.)। नगर निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर निकासी नालियों का बुरा हाल है, जिसके चलते व्यवस्थित ढंग से निकासी नहीं हो पा रही है। हाल तो यह है कि नगर निगम के सभापति के वार्ड में भी सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। यहां की बड़े नाले की लंबे समय से सफाई नहीं हो पाई है। नाले जलकुंभी से पट गए हैं, जिसके चलते दूषित जल की निकासी नहीं हो पा रही है। सोरिद वार्ड नंबर 35 में मंडी नाला से शीतला तक सफाई न होने से नागरिकों में रोष पनप रहा है।

गजानंद साहू, किशोर देवांगन, भगवानी सिन्हा, अमित देवांगन, मुकेश रजक, खिलेश नेताम, पूरन सिन्हा ने बताया कि सोरिद वार्ड 35 के नागरिक पिछले कई महीनों से नालों की सफाई और मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गर्मी के मौसम में गंदगी और बदबू से नागरिकों का जीवन दूभर हो गया है, वहीं वर्षा का मौसम आने पर जलभराव की समस्या और भी गंभीर हो जाएगी। वार्ड के गोलू सिन्हा, बलिराम साहू, रवि देवांगन, सूरज देवांगन, किशोरी लाल ने बताया कि कई बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दर्ज करवाई गई है, फिर भी नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों में गहरा आक्रोश है। श्रवण रजक से काम्टेक कालेज के पास करीब 200 मीटर वाल का निर्माण नहीं हुआ है जिसके चलते सोरिद वार्ड भर्रीपारा के लोगों बहुत आक्रोशित है। अगर बारिश से पहले नाले की सफाई और वाल नहीं बनेगा तो भर्रीपारा में पानी भरने से लोगों के घर तक पानी चला जाता है। ज़हरीले, जीव, जंतु बदबू से किसी प्रकार अनहोनी घटना होती है उसका जिम्मेदारी नगर प्रशासन की होगी। वार्डवासियों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि अविलंब वार्ड में नालों की सफाई एवं मरम्मत का कार्य शुरू किया जाए, अन्यथा नागरिकों को मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस संबंध में नगर निगम सभापति कौशिल्या देवांगन का कहना है कि नगर निगम के सफाई विभाग के कर्मचारियों को नाला सफाई के संबंध कहा गया है।

Leave a Reply