चिकित्सा के संग अध्यात्मिकता को जोड़ देने से कोई भी रोग ठीक हो सकता है : सहज सागर जी मुनिराज
चिकित्सा के संग अध्यात्मिकता को जोड़ देने से कोई भी रोग ठीक हो सकता है : सहज सागर जी मुनिराज
मुरादाबाद, 10 मई (हि.स.)। दिगम्बर जैन समाज मुरादाबाद द्वारा शनिवार को मेडिकल काॅलेज के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित सत्संग कार्यक्रम में श्री 108 सहज सागर जी मुनिराज जी ने कहा कि चिकित्सकों को अपने मरीजों को दवा के संग-संग दुआएं भी देनी चाहिए। चिकित्सा के संग अध्यात्मिकता को जोड़ देने से कोई भी रोग ठीक किया जा सकता है।
मंगलाशीर्वाद कार्यक्रम में मुनिराज ने मेडिकल छात्रों से आगे कहा कि पॉजिटिव ओरा बढ़ाने के लिए कोरे कागज पर केसर से स्वास्तिक और श्री बनाएं और स्टडी टेबल के सामने लगा लें। इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
इस मौके पर मुरादाबाद दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, महिला इकाई की अध्यक्ष नीलम जैन, सुरेश जैन, वीना जैन, ऋचा जैन, अक्षत जैन, जाहन्वी जैन, नीलिमा जैन, डॉ. कल्पना जैन, प्रो. एसके जैन आदि की रहे। संचालन विपिन जैन ने किया।