News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध समाधान हो : ज्ञान प्रकाश

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध समाधान हो : ज्ञान प्रकाश

बरेली, 10 मई (हि.स.) । विद्युत विभाग उपभोक्ताओं से अब अधिक शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार करेगा। विद्युत वितरण के मुख्य अभियंता ई. ज्ञान प्रकाश ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि जनसंपर्क को बेहतर बनाया जाए और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने या फुंकने की स्थिति में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। विद्युत हेल्प डेस्क को वैकल्पिक आपूर्ति के साथ सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि आपात स्थिति में उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। मुख्य अभियंता ने बताया कि बिजली बिल से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक प्राप्त हो रही हैं। इसे गंभीरता से निपटाया जाएगा। उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल और त्वरित फॉल्ट निवारण उपलब्ध कराने के लिए विभागीय व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ ही राजस्व वसूली में बढ़ोतरी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए आसान कनेक्शन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। नियमित अभियान चलाए जा रहे हैं। ताकि लाइन लॉस पर नियंत्रण के साथ बेहतर सेवा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply