News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

फतेहाबाद: भाजपा महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाल कर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

फतेहाबाद: भाजपा महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाल कर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

फतेहाबाद, 21 मई (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ. सुमन बजाज के नेतृत्व में बुधवार को टोहाना शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी, वहीं जासूसी के आरोप में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा को महिला समाज पर धब्बा बताते हुए सरकार से उसे फांसी देने की मांग की गई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. सुमन बजाज ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले की रेकी भी ज्योति मल्होत्रा द्वारा की गई थी, इसलिए उसे फांसी की सजा देनी चाहिए ताकि देश के खिलाफ गद्दारी करने वालों को सबक मिल सके और भारत देश में रहकर कोई दोबारा ऐसा करने की हिम्मत न करे। इससे पहले शहर के रतिया रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास से महिला मोर्चा द्वारा कैंडल मार्च शुरू किया गया, जो शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए शहीद चौक पर आकर संपन्न हुआ। भाजपा मण्डल अध्यक्ष रमन मडिया ने कहा कि भारत सरकार और भारत की सेना ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से जबरदस्त जवाब दिया है और यह ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है, इसे स्थगित किया गया है। इस कैंडल मार्च के दौरान भाजपा शहरी अध्यक्ष रमन मडिया, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग, महामंत्री जीवन बंसल उपस्थित रहे।

Leave a Reply