News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

पलामू, 9 मई (हि.स.)। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ीवीर पंचायत के खरकटी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। महिला की पहचान 32 वर्षीया चिंता देवी, पति रामू चौधरी के रूप में हुई है। पत्नी पति के अवैध संबंध से नाराज रहती थी। घटना के बाद से आरोपित रामू फरार है। शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम एमआरएमसीएच में किया गया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

बताया गया कि चिंता देवी ने पांच मई को चैनपुर थाने में शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनका पति किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध रखता है। पुलिस ने रामू को बुलाकर समझाया और बांड भरवाकर छोड़ दिया था।

मृतका के पिता मूसन चौधरी ने बताया कि 12 साल पहले चिंता की शादी रामू से हुई थी। रामू पिछले एक साल से बाहर काम करता था। वह घर के लिए बहुत कम पैसे भेजता था। एक महीने पहले जब वह घर आया, तो लगातार किसी महिला से फोन पर बात करता था। चिंता का आरोप था कि रामू अपना सारा पैसा उस महिला को देता है और मेदिनीनगर में उसके साथ रहता है।

घटना के समय चिंता की मां लीलावती देवी अपने घर रबदा गई थीं। गुरुवार रात करीब उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली। चिंता के एक लड़की और दो लड़के है। मृतका के 10 वर्षीय पुत्र राजू चौधरी नें बताया कि उसके पिता नें ही उसकी मां की गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया था। घटना के बाद से आरोपित रामू चौधरी फरार है।

—————

Leave a Reply