News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

दंगाइयों पर बरस रही है ममता बनर्जी की ममता : राकेश त्रिपाठी

दंगाइयों पर बरस रही है ममता बनर्जी की ममता : राकेश त्रिपाठी

लखनऊ, 16 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान की कड़ी आलोचना की है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बुधवार को कहा कि दंगाइयों पर ममता बनर्जी की ममता बरस रही है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दंगाइयों को लेकर टिप्पणी की थी। यह ममता बनर्जी को बहुत नागवार गुजर गयी। क्योंकि इन दंगाइयों के साथ ममता का रिश्ता है। दंगाइयों पर उनकी ममता बरसती है। इसीलिए दंगाइयों को कुछ कहा जाना नागवार गुजरा। योगी आदित्यनाथ को लेकर वह आपत्तिज​नक टिप्पणी करने के बजाय इन दंगाइयों पर नियंत्रण के लिए योगी माडल अपनातीं तो शायद आज वहां हिन्दुओं की रक्षा हो पाती। पश्चिम बंगाल आज अशांत नहीं होता। पश्चिम बंगाल में हो रही घटनाओं पर लगाम लग जाती।

Leave a Reply