फतेहाबाद: भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. अम्बेडकर के जीवन पर संगोष्ठी का आयोजन
फतेहाबाद: भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. अम्बेडकर के जीवन पर संगोष्ठी का आयोजन
फतेहाबाद, 25 अप्रैल (हि.स.)। भूना रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास ललोदा ने की। प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य, जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा एवं संजय रेवड़ी मुख्य वक्ता रहे। बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रवीण जोड़ा ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने बाबा साहेब को अपने समय में उचित सम्मान नहीं दिया जबकि भाजपा सरकारों ने बाबा साहेब को पूरा-पूरा सम्मान दिया है। बाबा साहेब आंबेडकर के प्रति कांग्रेस पार्टी का नफरत भरा भाव जगजाहिर है। बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया जाना, सेंट्रल हॉल में उनका चित्र न लगाया जाना, स्मृति भवनों को सहेजने का प्रयास नहीं करना आदि अनेक उदाहरण है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश की राजधानी दिल्ली में उन्हें जगह तक नहीं दी। बलदेव ग्रोहा ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने बाबा साहब को कैबिनेट से बाहर कर दिया था। भाजपा सरकार ने केवल उन्हें सम्मान ही नहीं दिया बल्कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया। इसके साथ साथ भाजपा सरकार ने ही 3 अगस्त 2015 को विमुक्त घुंमंतु जाति विकास बोर्ड का गठन किया गया था। 14 जुलाई 2022 को ओबीसी कमीशन का गठन किया गया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर लॉ विश्वविघालय बनाया। संजय रेवड़ी ने भी बाबा साहब के बारे मे विस्तार से बताया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला सचिव सविता टुटेजा, विक्रम शर्मा, राम कुमार मेहरा, जगदीप सिंह मोंगा, राममेहर धारसुल, सोनू चलिया, युवा मोर्चा बिट्टू गुज्जर, प्रवीन गिल समैन, विनोद टीबी, संदीप, प्रवीन चंदेल, रिंकू भट्टी, विनोद टिब्बी, पार्षद नीलांशी शर्मा, सुमन बजाज, संदीप नागल, राकेश मस्तु, जगमेल कटारिया, तरसेम लांबा, सुनील राता, डॉ. हरि हड़ोली, सुरजीत इन्सां, जगदीश नायक, सुल्तान नायक मौजूद रहे।