News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Jharkhand

पश्चिमी सिंहभूम में 290 खिलाड़ी और 33 प्रशिक्षक सम्मानित

पश्चिमी सिंहभूम, 23 नवंबर । खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला ओलंपिक संघ की ओर से सोमवार को पांचवें उत्कृष्ट खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले 290 खिलाड़ियों और 33 प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मंत्री दीपक बिरुवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में मनोहरपुर विधायक जगत माझी, उपायुक्त मनीष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाहमन टुटी और सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार शामिल हुए। जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत पौधे और स्मृति चिह्न भेंट कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ी सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन से चाईबासा में आधुनिक मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की मांग की, जिससे कि जिले के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

सम्मानित खिलाड़ियों में ताइक्वांडो के आकृति पुरती, रिया नायक, मुस्कान कुमारी राम, वैष्णवी कुमारी, शिखा मुंडा, प्रीति लोहार, सुन्हली कुमारी, स्वेच्छा यादव, अदिती सुन्डी, हेतवी दरबार, सरस्वती आल्डा, कोमल सलुजा, ओम कुमार राम, अश्जीत सावन पुरती, सौरभ सुन्डी और खुशी कुमारी गुप्ता सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।

सम्मानित प्रशिक्षकों में कराटे के पंकज कुमार सिंह, निरंजन कुमार दास और श्यामल दास, ताइक्वांडो के अनुराग शर्मा और शांतनु महतो, वॉलीबॉल के आशीष कुमार और फिजा तबस्सुम, जिमनास्टिक के जितेन्द्र कुमार, योग के सुमित विश्वकर्मा, फुटबॉल के योगेश सामड, अनुपमा सिंकु, प्रमोद सोय, अतुल पुरती और मानकी कुदादा तथा रग्बी फुटबॉल के नरेश हेस्सा शामिल थे।

इसके अलावा बॉक्सिंग में नीरज बिरूली और मो. तबरेज, शतरंज में विश्वजीत चटर्जी और मनीष शर्मा, तीरंदाजी में महर्षि महेंद्र सिंकु, गंगाधर नाग, बबिता कोन्डांकेल, बिरसिंह पुरती, रमेश जेराई, जानो पुरती और सुमित सिंकु को सम्मानित किया गया। एथलेटिक्स में कश्मीर कान्डेयांग, संजीव कुमार बाहान्दा, शिवा हेम्ब्रम, विजय बानरा और बेला मुंडरी तथा साइकिलिंग में गुलांची बांदा को सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक मुकुंद रूंगटा और अनिल खिरवाल, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, वरीय उपाध्यक्ष गौरी शंकर महतो और नीरज संदवार, पंकज चिरानिया, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, कश्मीर कान्डेयांग और अनुराग शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान तथा संयुक्त सचिव ओंकार नाथ महतो उपस्थित थे।

Leave a Reply