News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
MP

कटनी में बस की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर घायल

कटनी, 22 नवंबर । मध्य प्रदेश के एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत कटनी-उमरिया मार्ग पर रविवार को बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सावन कोल (20), पिता विनोद कोल, निवासी सुर्खीटैंक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन युवक दोपहिया वाहन से सुर्खी की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान कटनी से उमरिया की ओर जा रही बस से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में करण कोल और अनुराग कोल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सावन कोल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी घायल के बुआ के बेटे नरेंद्र कोल ने दी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply