News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Rajasthan

मंत्री जोगाराम पटेल और कन्हैया लाल चौधरी ने दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

अलवर, 16 नवंबर । संसदीय कार्य तथा विधि एवं विधिक कार्य विभाग मंत्री जोगाराम पटेल एवं जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग मंत्री कन्हैया लाल चौधरी तथा राज्यसभा सांसद डॉ. अल्का गुर्जर ने बहरोड विधायक एवं पूर्व मंत्री दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर उनके अलवर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर भावभानी श्रृद्धाजंलि अर्पित की। साथ ही शोक संतृप्त परिवारजनों को ढाढस बंधाया।

इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा, रामगढ विधायक सुखवंत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने बहरोड विधायक एवं पूर्व मंत्री दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply