News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Himachal Pradesh

जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों के पंजीकरण विवरण में संशोधन के लिए 17 नवंबर से खुलेगा पोर्टल

धर्मशाला, 16 नवंबर । हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा जमा एक एवं जमा दो के विद्यार्थियों के पंजीकरण विवरण में आवश्यक संशोधन करने हेतु ऑनलाइन पोर्टल 17 नवंबर से 25 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा।

डॉ. शर्मा ने बताया कि बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना के क्रम में अब कक्षा जमा एक एवं जमा दो के विद्यार्थियों के पंजीकरण विवरण में संशोधन की सुविधा भी संबंधित विद्यालयों को प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत विद्यालय विद्यार्थियों के नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, जन्मतिथि, श्रेणी एवं विषयों से संबंधित विवरण में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त संशोधन केवल संबंधित विद्यालयों के माध्यम से बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर निर्धारित अवधि के दौरान ही किए जा सकेंगे। सभी विद्यालयों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने विद्यार्थियों के पंजीकरण विवरण का सावधानीपूर्वक मिलान करें तथा यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो निर्धारित समयावधि के भीतर आवश्यक संशोधन करना सुनिश्चित करें। संशोधन मैट्रिक परीक्षा के अभिलेख के आधार पर किए जाएंगे।

Leave a Reply