News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Haryana

जींद : फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का आरोपित गिरफ्तार

जींद, 07 नवंबर । पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गांव ढाठरथ में जानलेवा हमला कर फायरिंग करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से वारदात में शामिल अन्य आरोपितों के बारे में पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पिल्लूखेड़ा थाना के प्रभारी मनोज कुमार ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि गत 22 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव ढाठरथ निवासी रिंकू पर किसी ने गोली चला दी है। जिसमें रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना पिल्लूखेड़ा पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पीजीआईएमएस रोहतक में पहुचने पर घायल रिंकू के बयान लिए। जिसमें रिंकू ने बताया कि वह अपने पशुबाड़े में मौजूद था, तभी रंजिश के चलते गांव के ही जसविंद्र उर्फ धौला व गांव ढाठरथ निवासी अमन ने अपने साथियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से उस पर फायर कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने रिंकू की शिकायत पर मामला दर्ज कर जसविंद्र, गांव खंदराई निवासी अक्षय व दीप को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में गांव ढाठरथ निवासी साधुराम का नाम सामने आया। जिस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस साधुराम से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply