News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Rajasthan

सी.एम. मूंधड़ा फाउंडेशन की पहल : पचास मरीज घुटना प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद रवाना

बीकानेर, 24 अक्टूबर । सी.एम. मूंधड़ा फाउंडेशन की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत जरूरतमंद मरीजों को राहत पहुंचाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में 50 मरीजों को निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद स्थित के.डी. अस्पताल रवाना किया गया। नगर निगम महापौर अनिल कल्ला ने हरी झंडी दिखाकर मरीजों के दल को रवाना किया। उल्लेखनीय है कि अब तक 168 मरीजों का हो चुका है नि: शुल्क घुटना प्रत्यारोपण। फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद मरीजों का घुटना प्रत्यारोपण निशुल्क करवाया जाता है। इस सेवा प्रकल्प के तहत मरीज के साथ एक परिजन की यात्रा, रहने और खाने-पीने की व्यवस्था भी ट्रस्ट की ओर से निशुल्क की जाती है, ताकि मरीज और उसके परिवार को उपचार के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

इस अवसर पर ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया, मेयर अनिल कल्ला ने अपनी बात कही।

अहमदाबाद रवाना हो रहे मरीजों ने सी.एम. मूंधड़ा फाउंडेशन के कन्हैयालाल मूंधड़ा, देवकिशन मूंधड़ा, श्रीकिशन मूंधड़ा, द्वारकाप्रसाद मूंधड़ा एवं संतोष मूंधड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया। मरीजों का कहना था कि घुटनों के दर्द के कारण चलने-फिरने और रोजमर्रा के काम करने में काफी परेशानी होती है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण महंगा ऑपरेशन करवाना आसान नहीं था, लेकिन फाउंडेशन ने निशुल्क उपचार की व्यवस्था कर बड़ी राहत दी है।

Leave a Reply