News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Himachal Pradesh

सुक्खू सरकार आम लोगों और कर्मचारियों के हितों को लेकर ज़मीन पर कर रही काम : संजीव गांधी

धर्मशाला, 24 अक्टूबर । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य प्रवक्ता संजीव गांधी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की जनहितैषी एवं निर्णायक कार्यशैली की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सरकार के जनहित में लगातार लिए जा रहे फैसले इस बात का प्रमाण हैं कि उसकी प्राथमिकता केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि जनता के हित में ठोस कदम उठाना है।

संजीव गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के लगातार लिए जा रहे निर्णय हिमाचल प्रदेश की जनता की वास्तविक समस्याओं के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने से लेकर सरकारी कर्मचारियों को आर्थिक राहत देने तक, सरकार अपनी प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने की दिशा में काम कर रही है।

शनिवार को जारी एक प्रेस बयान में पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि कहा कि आम नागरिकों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुलभ और किफायती उपचार उपलब्ध करवाने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेजों के अतिरिक्त अन्य स्वास्थ्य संस्थानों तक एमआरआई सहित आधुनिक जांच सुविधाओं की पंहुच बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। आदर्श स्वास्थ्य संस्थान योजना के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं और उपचार सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अपने घरों के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Leave a Reply