News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
MP

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद युवक फंदे पर झूला, सात साल पहले किया था प्रेम विवाह, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल, 19 अक्टूबर । मध्य प्रदेश की राजधानी के पंचशील नगर में सोमवार तड़के एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार रात शराब पीने के बाद उसका पत्नी से विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर टीटी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 30 वर्षीयगणेश बद्रेडियापुत्र मानसिंह, निवासी पंचशील नगर के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस के मुताबिक, गणेश के शराब पीने को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है। रविवार रात भी शराब पीने के बाद उसका पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद सोमवार तड़के उसने घर में फांसी लगा ली। परिजनाें ने उसे फंदे पर लटका देखा ताे पुलिस काे जानकारी दी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

गणेश ने करीब सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। दंपती का एक बच्चा है, जबकि उसकी पत्नी गर्भवती है। परिवार में दूसरे बच्चे के आने की तैयारी के बीच हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं। सोमवार दोपहर परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। टीटी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस घटना के कारणों और उससे पहले की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply